गौरा (नि.सं.)। फतनपुर थाना की पुलिस ने आज जिला बदर के आरोपी प्रधानपति को गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि उसकी पुष्टि न होने पर ले देकर छोड़ दिया गया। गांव नई कोट निवासी प्रधान पति मोहर्रम अली पुत्र नजीर अहमद किसी मामले में चार माह पूर्व जिला बदर किया गया था। पुलिस ने उसे आज जिला पंचायत भवन से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाने पर ले गई। वहां पर कोई उसे जिला बदर होने की पुष्टि नही कर सका। ग्रामीणों ने एसपी से बात किया। इसके बावजूद पुष्टि नहीं हो सकी। ग्रामीणो में चर्चा है कि पुलिस कुछ ले देकर उसे छोड़ दिया है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































