V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दो स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली, वृद्धा की मौत

मऊआइमा (प्रयागराज)। रविवार को क्षेत्र में जमकर गरज चमक के साथ वर्षा हुई। ग्राम सराय अतन उर्फ नौगिरा  में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि दूसरे स्थान पर कोई क्षति नहीं हुई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।  मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम सराय अतन उर्फ नौगिरा के सराय बाहर गांव में रविवार को दोपहर में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही कमला देवी 60 वर्ष पत्नी किशोरीलाल की बिजली के जद में आ गई । जिससे  मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका कमला देवी 60 वर्ष  के दो पुत्र दो पुत्रियां हैं। मौके पर पहुंचे लेखपाल और कानून गो ने लिखा पढी कर ली तथा इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है । उधर ग्राम तिलई घीमपुर के महमदपुर में जोखू पटेल के घर के पीछे खेत में आकाशीय बिजली गिरने से कोई क्षति नहीं हुई । परन्तु बिजली की तेज आवाज से ग्रामीणों में  दहशत फैल गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मऊआइमा (प्रयागराज)। रविवार को क्षेत्र में जमकर गरज चमक के साथ वर्षा हुई। ग्राम सराय अतन उर्फ नौगिरा  में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि दूसरे स्थान पर कोई क्षति नहीं हुई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।  मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम सराय अतन उर्फ नौगिरा के सराय बाहर गांव में रविवार को दोपहर में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही कमला देवी 60 वर्ष पत्नी किशोरीलाल की बिजली के जद में आ गई । जिससे  मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका कमला देवी 60 वर्ष  के दो पुत्र दो पुत्रियां हैं। मौके पर पहुंचे लेखपाल और कानून गो ने लिखा पढी कर ली तथा इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है । उधर ग्राम तिलई घीमपुर के महमदपुर में जोखू पटेल के घर के पीछे खेत में आकाशीय बिजली गिरने से कोई क्षति नहीं हुई । परन्तु बिजली की तेज आवाज से ग्रामीणों में  दहशत फैल गई।

Leave a Comment