प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत पल्टन बाजार में फर्जी अभिलेखो के सहारे मकान पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने व्यापारी नेता पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के भदरी हाउस मोहल्ला निवासी भाजपा नेता सुनील गोयल की तहरीर पर नगर कोतवाली में व्यापारी नेता अनिल विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, रीमा शर्मा, राजन विश्वकर्मा निवासी भदरी हाउस तथा तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि भदरी हाउस निवासी सुनील गोयल द्वारा विधि सम्मत तरीके से 17 लाख रूपए में पल्टन बाजार स्थित हीरालाल का मकान खरीदा था। बाद में अनिल विश्वकर्मा ने उसके हिस्से की सम्पत्ति को अपना बताकर जामताली स्थित बैंक आफ इण्डिया की शाखा से 20 लाख रूपए लोन ले लिया था। इसके बाद बैंक द्वारा जब नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई तो सुनील गोयल को इसकी जानकारी हुई। सुनील गोयल द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें