V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मछली मारने का विरोध करने पर पिता पुत्र को पीटा

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तारापुर में मछली मारने का विरोध करने पर दबंगो ने पिता पुत्र को पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो जानलेवा धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
तारापुर गांव निवासी छोटेलाल सरोज पुत्र माताफेर सरोज को तालाब का पट्टा मिला है। उसमें उसने मछली पाल रखा है। पड़ोस में स्थित गांव गोसाई का पुरवा के कुछ दबंग आए दिन उसमें जबरन मछली मारते रहते है। मंगलवार को भी गोसाई का पुरवा निवासी तसलीम, जीशान, आजाद अली, मकसूद, मुस्ताक तथा कुछ अज्ञात लोग तालाब में जबरन मछली मारने लगे। सूचना पाकर छोटेलाल अपने पिता माताफेर के साथ पहुंचा तथा मारने का विरोध करने लगा। इससे आक्रोशित दबंगो ने पहले पिता पुत्र को जातिसूचक गाली दी। इसके बाद पिता पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस मौके पर पहुंची। उधर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पिटाई से पिता पुत्र को गंभीर चोट आ गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तारापुर में मछली मारने का विरोध करने पर दबंगो ने पिता पुत्र को पीटकर जख्मी कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो जानलेवा धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
तारापुर गांव निवासी छोटेलाल सरोज पुत्र माताफेर सरोज को तालाब का पट्टा मिला है। उसमें उसने मछली पाल रखा है। पड़ोस में स्थित गांव गोसाई का पुरवा के कुछ दबंग आए दिन उसमें जबरन मछली मारते रहते है। मंगलवार को भी गोसाई का पुरवा निवासी तसलीम, जीशान, आजाद अली, मकसूद, मुस्ताक तथा कुछ अज्ञात लोग तालाब में जबरन मछली मारने लगे। सूचना पाकर छोटेलाल अपने पिता माताफेर के साथ पहुंचा तथा मारने का विरोध करने लगा। इससे आक्रोशित दबंगो ने पहले पिता पुत्र को जातिसूचक गाली दी। इसके बाद पिता पुत्र को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस मौके पर पहुंची। उधर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पिटाई से पिता पुत्र को गंभीर चोट आ गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment