Logo

आबादी की जमीन के विवाद में मारपीट, कई जख्मी

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे चिरंजीव में आबादी की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। एक पक्ष मे तो महिलाओ को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इससे दोनो पक्षो के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। दो घायल महिलाओ की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरे चिरंजीव गांव निवासी अशोक मिश्रा पुत्र मोहन तथा पड़ासी राम प्रताप व ओम प्रकाश से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर सोमवार को रात करीब दस बजे अशोक मिश्र के घर में घुसकर विपक्षियो ने हमला कर दिया। इसके बाद दोनो पक्षो में मारपीट होने लगी। विपक्षियो ने अशोक मिश्रा के घर की महिलाओ को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। साथ ही दरवाजे पर खड़ा चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में अशोक की बहन पूजा, कोमल, भयाहू सिम्पल समेत अन्य आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पूजा एवं कोमल का सिर फूट गया। इससे दोनो अचेत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायलो को इलाज के लिए सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम ले गई। वहां डाक्टरो ने पूजा एवं कोमल की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय भेज दिया। वहां पर उन्हे भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.