प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शकरदहा के पास अनियंत्रित कार नहर में पलट गई। इससे चालक की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तथा विधिक कार्रवाई कर रही है। बाघराय थाना क्षेत्र के गांव पुवासी निवासी सुरेन्द्र पुत्र नन्दलाल एवं दिनेश उर्फ सीताराम पुत्र मिठाईलाल आज शिफ्ट डिजायर कार से कही जा रहे थे। कार को गांव निवासी ज्ञानचन्द्र पुत्र मेहीलाल चला रहा था। उसी समय गांव शकरदहा के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इससे चालक ज्ञानचन्द्र की मौत हो गई। जबकि सुरेन्द्र व दिनेश जख्मी हो गए। उन्हे इलाज के लिए प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उधर घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक का शव कब्जे में ले लिया। साथ ही विधिक कार्रवाई कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें