V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भूमि विवाद में तीन का चालान

मवई अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सहजना में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले आयी।प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि ग्राम सहजना के प्रहलाद यादव चार भाई थे।एक भाई विकलांग था उसके पत्नी तथा बच्चे नही थे।प्रहलाद ने अपने विकलांग भाई की जमीन को अपनी पत्नी के नाम वसीयत करा लिया।इस बात को लेकर परिवार के बाकी लोग नाराज हो गये।सभी लोग उस भूमि में अपना हिस्सा मांग रहे थे।इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए तथा एक दूसरे को ललकारने लगे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह ने एक पक्ष के प्रहलाद यादव तथा दूसरे पक्ष के मुन्ना लाल पुत्र राम सजीवन तथा राम अधार पुत्र राम लखन को पकड़ कर थाने ले आये।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि तीनों लोगों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मवई अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सहजना में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले आयी।प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि ग्राम सहजना के प्रहलाद यादव चार भाई थे।एक भाई विकलांग था उसके पत्नी तथा बच्चे नही थे।प्रहलाद ने अपने विकलांग भाई की जमीन को अपनी पत्नी के नाम वसीयत करा लिया।इस बात को लेकर परिवार के बाकी लोग नाराज हो गये।सभी लोग उस भूमि में अपना हिस्सा मांग रहे थे।इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए तथा एक दूसरे को ललकारने लगे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह ने एक पक्ष के प्रहलाद यादव तथा दूसरे पक्ष के मुन्ना लाल पुत्र राम सजीवन तथा राम अधार पुत्र राम लखन को पकड़ कर थाने ले आये।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि तीनों लोगों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है।

Leave a Comment