V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आंधी संग हुई बारिश से मौसम खुशगवार

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। गुरूवार को दोपहर बाद आंधी संग तेज बारिश हुई। इससे मौसम जहां खुशगवार हो गया। वही उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। वही शहर में जगह जगह कीचड़ व जलभराव हो जाने के कारण लोगो को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले कि सप्ताह भर पूर्व हुई बारिश के बाद तेज धूप होने से उमस भरी गर्मी पड़ने लगी थी। इससे लोग बेहाल होने लगे थे। मंगलवार को भी काफी गर्मी रही। आसमान में बादलो की आवाजाही बुधवार को ही शुरू हो गई थी। इस दौरान कुछ स्थानो पर बारिश भी हुई थी। इससे मौसम कुछ ठण्डा हो गया था। शहर में तो सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई थी। वही बुधवार को भी आसमान में सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर बाद बादलो की गर्जना शुरू हो गई। इसके बाद तेज आंधी के साथ बादल बरसने लगे। बारिश तो लगभग आधा घण्टा ही हुई मगर शहर में जगह जगह जलभराव व कीचड़ हो गया। हालांकि लोगो उमसभरी गर्मी से लोगो को राहत मिल गई है। हालांकि अभी मानसून ने दस्तक नहीं दिया है। जानकारो का कहना है कि मानसून की दस्तक शीघ्र ही होगी। फिलहाल बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। हालांकि आंधी आने पर लोगो को धूल के कारण परेशानी हुई। उसी समय बारिश शुरू हो जाने पर लोगो को धूल से राहत मिल गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। गुरूवार को दोपहर बाद आंधी संग तेज बारिश हुई। इससे मौसम जहां खुशगवार हो गया। वही उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। वही शहर में जगह जगह कीचड़ व जलभराव हो जाने के कारण लोगो को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले कि सप्ताह भर पूर्व हुई बारिश के बाद तेज धूप होने से उमस भरी गर्मी पड़ने लगी थी। इससे लोग बेहाल होने लगे थे। मंगलवार को भी काफी गर्मी रही। आसमान में बादलो की आवाजाही बुधवार को ही शुरू हो गई थी। इस दौरान कुछ स्थानो पर बारिश भी हुई थी। इससे मौसम कुछ ठण्डा हो गया था। शहर में तो सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई थी। वही बुधवार को भी आसमान में सुबह से ही बादल छाए थे। दोपहर बाद बादलो की गर्जना शुरू हो गई। इसके बाद तेज आंधी के साथ बादल बरसने लगे। बारिश तो लगभग आधा घण्टा ही हुई मगर शहर में जगह जगह जलभराव व कीचड़ हो गया। हालांकि लोगो उमसभरी गर्मी से लोगो को राहत मिल गई है। हालांकि अभी मानसून ने दस्तक नहीं दिया है। जानकारो का कहना है कि मानसून की दस्तक शीघ्र ही होगी। फिलहाल बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। हालांकि आंधी आने पर लोगो को धूल के कारण परेशानी हुई। उसी समय बारिश शुरू हो जाने पर लोगो को धूल से राहत मिल गई।

Leave a Comment