V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपा कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओ पर धमकाने का लगाया आरोप

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द यादव उर्फ गुड्डू ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ पर धमकाने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से करके कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में शिकायतकर्ता अरविन्द यादव का आरोप है कि पंचायत चुनाव में उसकी पत्नी रिंकी यादव को बाबा बेलखरनाथ धाम तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किया था। चुनाव के दौरान उसकी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ही उसकी पत्नी का विरोध किया था। ऐसे में विगत 14 मई को आपके पास शिकायती पत्र भेजा था। इसी बात पर चुनाव में विरोध करने वाले कार्यकर्ता उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। इससे उसकी जान व माल के लिए खतरा बना हुआ है। उसके साथ कोई अनहोनी घटना होने पर उक्त कार्यकर्ता ही जिम्मेदार होंगे। पीड़ित ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द यादव उर्फ गुड्डू ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ पर धमकाने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से करके कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में शिकायतकर्ता अरविन्द यादव का आरोप है कि पंचायत चुनाव में उसकी पत्नी रिंकी यादव को बाबा बेलखरनाथ धाम तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी घोषित किया था। चुनाव के दौरान उसकी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ही उसकी पत्नी का विरोध किया था। ऐसे में विगत 14 मई को आपके पास शिकायती पत्र भेजा था। इसी बात पर चुनाव में विरोध करने वाले कार्यकर्ता उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। इससे उसकी जान व माल के लिए खतरा बना हुआ है। उसके साथ कोई अनहोनी घटना होने पर उक्त कार्यकर्ता ही जिम्मेदार होंगे। पीड़ित ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Comment