V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जमीनी रंजिश में दबंगो ने कुनबे को पीटा

महिलाओ से की अभद्रता व लूटपाट

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अमरपुर में बैनामे की जमीन में निर्माण कर रहे कुनबे पर जमकर कहर ढाया। कुनबे की पिटाई करके जहां जख्मी कर दिया। वही महिलाओ से अभद्रता व लूटपाट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से करके न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में गांव अमरपुर निवासी जेठू पुत्र राम निहोर ने डीएम एवं एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वह विगत 25 मई को अपने बैनामें की जमीन में मकान का निर्माण करा रहा था। उसी समय गांव के ही दबंग लाठी डण्डा, कुल्हाड़ी आदि लेकर आ धमके। साथ ही निर्माणाधीन मकान गिराने लगे। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर दबंगो ने हमला कर दिया। साथ ही जातिसूचक गाली व धमकी देते हुए बेरहमी के साथ पूरे परिवार की पिटाई करने लगे। पीड़ित का भतीजा करन भतीजी आरती देवी व पुत्र मुकेश कुमार बीच बचाव करने लगे तो तीनो को बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए सभी लोग घर मंे घुस गए। इसके बाद दबंग घर में घुसकर सभी की पिटाई करने लगे। भतीजी को जमीन में गिराकर घसीटते हुए पीटने लगे। साथ ही उसका कपड़ा भी फाड़ दिया। हल्ला गुहार सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से कुनबे की जान बच सकी। पीड़ित का आरोप है कि दबंग ईट, फावड़ा, तसला आदि जबरन उठा ले गए। पुलिस को घटना की तहरीर दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी पिटाई से परिजनो को काफी चोटे आयी है। पीड़ित ने डीएम व एसपी से मामले की जांच कराकर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

महिलाओ से की अभद्रता व लूटपाट

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अमरपुर में बैनामे की जमीन में निर्माण कर रहे कुनबे पर जमकर कहर ढाया। कुनबे की पिटाई करके जहां जख्मी कर दिया। वही महिलाओ से अभद्रता व लूटपाट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से करके न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में गांव अमरपुर निवासी जेठू पुत्र राम निहोर ने डीएम एवं एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वह विगत 25 मई को अपने बैनामें की जमीन में मकान का निर्माण करा रहा था। उसी समय गांव के ही दबंग लाठी डण्डा, कुल्हाड़ी आदि लेकर आ धमके। साथ ही निर्माणाधीन मकान गिराने लगे। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर दबंगो ने हमला कर दिया। साथ ही जातिसूचक गाली व धमकी देते हुए बेरहमी के साथ पूरे परिवार की पिटाई करने लगे। पीड़ित का भतीजा करन भतीजी आरती देवी व पुत्र मुकेश कुमार बीच बचाव करने लगे तो तीनो को बेरहमी के साथ पीटकर जख्मी कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए सभी लोग घर मंे घुस गए। इसके बाद दबंग घर में घुसकर सभी की पिटाई करने लगे। भतीजी को जमीन में गिराकर घसीटते हुए पीटने लगे। साथ ही उसका कपड़ा भी फाड़ दिया। हल्ला गुहार सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से कुनबे की जान बच सकी। पीड़ित का आरोप है कि दबंग ईट, फावड़ा, तसला आदि जबरन उठा ले गए। पुलिस को घटना की तहरीर दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी पिटाई से परिजनो को काफी चोटे आयी है। पीड़ित ने डीएम व एसपी से मामले की जांच कराकर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment