V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस ने अखिलेश सिंह हत्याकाण्ड का किया सफल अनावरण

दो अभियुक्त गिरफ्तार,आलाकत्ल पिस्टल, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

प्रतापगढ़। पुलिस ने अखिलेश सिह हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुये दो आरोपियो को गिरफतार कर उनके पास से आला कत्ल पिस्टल एवं घटना में प्रयोग की गयी बाइक बरामद किया है। बताया गया कि दिनांक 14.05.2021 को समय करीब 04ः00 बजे थानाक्षेत्र फतनपुर के पाण्डेय तारा में 02 मोटर साइकिल सवार 04 अज्ञात बदमाशों द्वारा अखिलेश सिंह व उमेश सिंह पुत्रगण राधेश्याम सिंह नि0 पाण्डेय तारा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को फायरिंग कर घायल कर दिया गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान अखिलेश सिंह की मृत्यु हो गई थी। चिकित्सकों द्वारा मजरूब उमेश सिंह को बेहतर ईलाज हेतु प्रयागराज रेफर कर दिया गया था, जिनका इलाज चल रहा है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना फतनपुर में मु0अ0सं0 80,21 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री आकाश तोमर’ द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज, के नेतृत्व में जनपद की स्वाट टीम, प्रभारी निरीक्षक फतनपुर श्री इन्द्रदेव मय हमराह द्वारा कल दिनांक 15.05.2021 की रात्रि में मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के भोजेपुर नहर पुलिया से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दो अभियुक्तों 01. अब्दुल रहमान उर्फ आइमन पुत्र सगीर अहमद नि0 बुढ़ौरा कुम्भापुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ 02. शाहरूख पुत्र हजरत अली नि0 रामदेव पट्टी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध देसी पिस्टल, 01 अदद तमन्चा व कारतूस बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। वादी द्वारा पंजीकृत अभियोग के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न पहलुओं पर गहराई से जांच कर साक्ष्य संकलन,विधिक,विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 14.05.2021 को ही हम लोग अखिलेश सिंह की दुकान पर सिगरेट लेने गये थे तो उनके द्वारा हमे सिगरेट नही दिया गया जिसके कारण हमारा आपस में कहासुनी व वाद विवाद हो गया था। इससे खुन्नस व नाराज होकर हम लोगों ने बदले की भावना से दिनांक 14.05.2021 को ही शाम के समय लगभग 04ः00 बजे हम दोनो ने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर पाण्डेय तारा गांव में उनकी दुकान पर जाकर अखिलेश सिंह व उसके भाई उमेश सिंह को गोली मारी थी। इस घटना में हमने यही मोटर साइकिल (जो अभियुक्तों के पास से बरामद हुई है) प्रयोग किया था तथा घटना में प्रयोग किये गये असलहे को हमने चांदपुर गांव में नहर के किनारे छिपा दिया था। आज हमलोग यहां से कहीं भागने की फिराक में थे कि आप लोगों ने हमे पकड़ लिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment