V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बादलो के बीच छिपा दिखा चांद, ईद आज

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रमजान के बीस रोजे पूरे होने के साथ ही गुरूवार को बादलो में छिपा चांद दिख गया। लोगो ने दुरबीन आदि की मदद से चांद देखा। इसी के साथ कल शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर आज खुशनुमा मौसम के बीच बाजारो में खूब रौनक रही। कोरोना संक्रमण का दहशत होने के बावजूद हर कोई ईद की तैयारी को लेकर खरीददारी करता दिखाई पड़ा। इस दौरान महिलाएं खान पान के सामानो के साथ ही अन्य खुली दुकानो में सामानो की खरीददारी करने में व्यस्त रही। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद ही लोग चांद के दीदार का बेसब्री के साथ इंतजार में थे। लेकिन आसमान में बादलो का डेरा रहने के कारण लोगो ने दुरबीन आदि की मदद से चांद का दीदार किया। चांद का दीदार होने के साथ ही शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस समय कोरोना का संक्रमण भी बढ़ा हुआ है। शासन ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आंशिक लाकडाउन घोषित किया है। इसमे ंकिराना, फल सब्जी, दूध, दवा की दुकाने ही खोलने का निर्देश है। जबकि अन्य दुकाने बंद रखने का निर्देश है। ऐसे में ईद की तैयारी में जुटे लोगो में मायूसी झलक रही थी। लोग कपड़ा, जुते चप्पल आदि नहीं खरीद पा रहे थे। फिलहाल लोगो ने किसी तरह जरूरी सामानो की खरीददारी कर ली है। इससे आज सेवई, खजूर समेत अन्य खानपान की दुकानो मंे काफी भीड़ रही। आज मौसम ने भी लोगो का साथ दिया। मौसम खुशनुमा होने के साथ ही कड़ी धूप से राहत मिली। इससे ईद की तैयारी में जुटे लोगो को खरीददारी करने में आसानी रही। बाजारो में बच्चो एवं महिलाओ की भी काफी भीड़ रही।

 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रमजान के बीस रोजे पूरे होने के साथ ही गुरूवार को बादलो में छिपा चांद दिख गया। लोगो ने दुरबीन आदि की मदद से चांद देखा। इसी के साथ कल शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर आज खुशनुमा मौसम के बीच बाजारो में खूब रौनक रही। कोरोना संक्रमण का दहशत होने के बावजूद हर कोई ईद की तैयारी को लेकर खरीददारी करता दिखाई पड़ा। इस दौरान महिलाएं खान पान के सामानो के साथ ही अन्य खुली दुकानो में सामानो की खरीददारी करने में व्यस्त रही। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद ही लोग चांद के दीदार का बेसब्री के साथ इंतजार में थे। लेकिन आसमान में बादलो का डेरा रहने के कारण लोगो ने दुरबीन आदि की मदद से चांद का दीदार किया। चांद का दीदार होने के साथ ही शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस समय कोरोना का संक्रमण भी बढ़ा हुआ है। शासन ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आंशिक लाकडाउन घोषित किया है। इसमे ंकिराना, फल सब्जी, दूध, दवा की दुकाने ही खोलने का निर्देश है। जबकि अन्य दुकाने बंद रखने का निर्देश है। ऐसे में ईद की तैयारी में जुटे लोगो में मायूसी झलक रही थी। लोग कपड़ा, जुते चप्पल आदि नहीं खरीद पा रहे थे। फिलहाल लोगो ने किसी तरह जरूरी सामानो की खरीददारी कर ली है। इससे आज सेवई, खजूर समेत अन्य खानपान की दुकानो मंे काफी भीड़ रही। आज मौसम ने भी लोगो का साथ दिया। मौसम खुशनुमा होने के साथ ही कड़ी धूप से राहत मिली। इससे ईद की तैयारी में जुटे लोगो को खरीददारी करने में आसानी रही। बाजारो में बच्चो एवं महिलाओ की भी काफी भीड़ रही।

 

Leave a Comment