अयोध्या। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जनपद में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो कई अभी भी संक्रमण की चपेट में हैं, स्थिति यह है कि मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिये लकड़ी की समुचित व्यवस्था हो इसके लिए कुछ दिन पहले महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के प्रयास से लकड़ी बैंक शुरू कराया गया तो वहीं, दूसरी ओर पद्मश्री के लिये नामित हुये समाजसेवी चाचा मोहम्मद शरीफ ने भी कोरोना काल के दौरान लोगों को मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से अब किसी को लकड़ी व कफ़न के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। काफी दिनों से बीमार चल रहे समाजसेवी मोहम्मद शरीफ ने कोरोना संक्रमण या फिर किसी अन्य वजह से मरने वालों को लकड़ी व कफ़न उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है, हालांकि उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि पूरा देश इस वैश्विक महामारी से जल्द से जल्द मुक्त हो, इसके साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपनी सुरक्षा को देखते हुये कोविड नियमों का पालन करें व जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें। मोहम्मद शरीफ के दोनों मो. सगीर व असरफ और पौत्र मो. सब्बीर ने उनके इस काम को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। उनका कहना है कि आज जब देश ऐसी विषम परिस्थिति से गुजर रहा है, जिसके कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिये भटकने की जरूरत नहीं है। ऐसी परिस्थिति में किसी को भी इसकी जरूरत हो तो उनसे संपर्क कर सकता है। फिलहाल उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों में रहकर कोविड नियमों का पालन करें और अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

पद्मश्री ने जरूरतमंदों के लिये बढ़ाया हाथ कहा कफ़न-दफन को लोग करें संपर्क , लोगो से सुरक्षित रहने की अपील
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जनपद में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो कई अभी भी संक्रमण की चपेट में हैं, स्थिति यह है कि मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिये लकड़ी की समुचित व्यवस्था हो इसके लिए कुछ दिन पहले महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के प्रयास से लकड़ी बैंक शुरू कराया गया तो वहीं, दूसरी ओर पद्मश्री के लिये नामित हुये समाजसेवी चाचा मोहम्मद शरीफ ने भी कोरोना काल के दौरान लोगों को मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से अब किसी को लकड़ी व कफ़न के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। काफी दिनों से बीमार चल रहे समाजसेवी मोहम्मद शरीफ ने कोरोना संक्रमण या फिर किसी अन्य वजह से मरने वालों को लकड़ी व कफ़न उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है, हालांकि उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि पूरा देश इस वैश्विक महामारी से जल्द से जल्द मुक्त हो, इसके साथ ही साथ उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपनी सुरक्षा को देखते हुये कोविड नियमों का पालन करें व जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें। मोहम्मद शरीफ के दोनों मो. सगीर व असरफ और पौत्र मो. सब्बीर ने उनके इस काम को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। उनका कहना है कि आज जब देश ऐसी विषम परिस्थिति से गुजर रहा है, जिसके कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिये भटकने की जरूरत नहीं है। ऐसी परिस्थिति में किसी को भी इसकी जरूरत हो तो उनसे संपर्क कर सकता है। फिलहाल उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों में रहकर कोविड नियमों का पालन करें और अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें