चोरी के मोबाइल के साथ दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या की पुलिस ने चेकिंग के दौरान रेलवे डाट पुल रामघाट हाल्ट के पास एक किलो सौ ग्राम अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास चोरी के दो अदद मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस मीडिया सेल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान उक्त अभियुक्तों रामधनी झा उर्फ अविनाश झा पुत्र विनोद कुमार झा निवासी वासुदेवघाट थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या व राहुल यादव पुत्र बच्चू यादव निवासी बनवारी का पुरवा थाना कोतवाली अयोध्या जनपद को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने उनके कब्जे से मु.अ.सं. 225/21 धारा 380/411 से सम्बन्धित एक अदद मोबाइल itel company IMEI No 355113116145345, 355113116145352, एक अदद मोबाइल realme कंपनी IMEI NO 864006040616411, 864006040616403 व 1 किग्रा. 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस उक्त अभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाने पर मु.अ.सं. 228/21 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी करने वाली वाली टीम में उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा चौ.प्र. नयाघाट थाना को. अयोध्या, आरक्षी अमित कुमार माथुर थाना कोतवाली अयोध्या, आरक्षी यशपाल थाना कोतवाली अयोध्या शामिल रहे।