Logo

देश के विकास में बाबा साहेब का बडा योगदान भवानी सिंह भाजपाईयों ने मनाया भारत रत्न की जयन्ती

प्रतापगढ़। बुधवार को भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोहनगंज बाजार के बढ़नी मोड़ स्थित बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह, जिला प्रभारी नागेंद्र सिंह रघुवंशी,सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर जंयती पर उन्हें याद किया। इस दौरान पार्क स्थित स्थल पर ही एक संगोष्ठी का आयोजन भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि बाबा साहेब को भारतीय संविधान का पिता माना जाता है। उन्होंने भारतीय संविधान में निमभन वर्ग के लोगों को समाज में समानता दिलाने के साथ ऊंच नीच को जड़ से खत्म किया। बाबा साहेब का भारत के विकास में बड़ा योगदान रहा है। आधुनिक भारत की नींव रखने वाले बाबा साहेब पूरे देश के हैं, न कि किसी पार्टी के। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भारतीय समाज, लोकतंत्र व राजनीति में बाबा साहेब का गहरा प्रभाव पड़ा है। भारत को एक स्वतंत्र चुनाव आयोग उनकी ही देन है। इस मौके पर सांसद संगम लाल गुप्ता ने बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अम्बेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने कहा कि आज के इस दिन को श्समानता दिवसश् और श्ज्ञान दिवसश् के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अम्बेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष मोहनगंज, सविता सिंह प्रत्याशी सदर तृतीय, जयभगवान  जी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.