Logo

होली का त्योहार सामाजिक समरसता का प्रतीक: सांसद श्री भट्ट ब्रामहण सभा का होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। श्री भट्ट ब्राहमण सभा, के तत्वाधा में शैल श्याम पैलेस मैरेज हाल में होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो मनमोहक काव्य प्रस्तुतियों और सारगर्भित उद्बोधन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उ.प्र. के पूर्व मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बृजेश शर्मा ने किया। संचालन शिक्षक नेताा अशोक राय ने किया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतापगढ़ संगमलाल गुप्ता और विशिष्ट अतिथि रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा अन्य विशिष्ट अतिथियों में परियोजना निदेशक डीआरडीए डा. आर.सी. शर्मा, दिनेश शर्मा, पं. एसपी शर्मा, महेन्द्र प्रसाद शर्मा आदि रहे। मुख्य अतिथि सांसद संगम लाल गुप्ता ने होली को सामाजिक समरसता और सनातन हिन्दू संस्कृति की पहचान का प्रतीक बताया। उन्होने कहा कि हिन्दू धर्म में बुराइयां की खाज करने वाले के मुंह पर यह त्योहार करारे तमाचे जैसा है। क्योकि इस पर्व में उंच नीच अमीर गरीब जैसे भेदभाव छोड़कर हम एक दूसरे के गले मिलते है। रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने कहा कि हमारे देश की धरती सदैव पर्व और त्योहार प्रिय रही है। हमारे सभी त्योहार समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करते रहे है। होली भी उन्ही में से एक है। परियोजना निदेशक डीआरडीए डा. आरसी शर्मा ने कहा कि हम एकजुटता और संयम से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते है। हमे विपरीत से विपरीत परिस्थिति में सकारात्मकता बनाये रखना चाहिए और वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगो की मदद करनी चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में बृजेश शर्मा ने कहा कि हमे पं. दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्तो पर चलकर समाज के निचले स्तर पर खड़े व्यक्ति की मदद यथा सामथ्र्य करनी चाहिए तभी होली को हम सार्थकता प्रदान कर सकते है। बाल सुलभ चपलता के कर्णप्रिय गीत और संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ साथ राष्ट्र के काव्य जगत के सशक्त हस्ताक्षर डा. श्याम शंकर शुक्ल श्याम, सुनील प्रभाकर निर्झर प्रतापगढ़ी, अनीस देहाती, राज नारायण शुक्ल राजन, सुशील शर्मा आदि की कविताओ ने कार्यक्रम में समा बांध दिया और श्रोता वाह वाह कर उठे। कार्यक्रम में अतिथियो कवियो और समाज की विशिष्ट प्रतिभाओ का सम्मान शाल ओढ़ाकर और माल्यार्पण करके किया गया। आयोजक मंडल में प्रमोद पांडेय भट्ट, सुरेन्द्र शर्मा, अरूण शर्मा, सुशील शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, रूप नारायण शर्मा, रमाकांत शर्मा, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, अशोक राय, अरविन्द शर्मा, संजीव शर्मा, मनोज राय, आद्या प्रसाद राय आदि रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.