V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अप्रैल में प्रतिदिन होगा कोविड टीकाकरण

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी, अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया है कि अप्रैल माह में प्रत्येक दिन कोविड टीकाकरण का आयोजन होगा। अपर सचिव ने अवगत कराया है कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसके लिए जरूरी है कि राजकीय कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर एवं निजी कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का शत प्रतिशत उपयोग करते हुए कोविड टीकाकरण का कवरेज बढ़ाया जाए ताकि संक्रमण की गति को अवरूद्ध किया जा सके। इस संदर्भ में सक्षम स्तर से अनुमोदन के पश्चात निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो एवं हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित होगा। उन्होने अप्रैल माह में कोविड टीकाकरण गतिविधि सम्पन्न कराई जाए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी, अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित किया है कि अप्रैल माह में प्रत्येक दिन कोविड टीकाकरण का आयोजन होगा। अपर सचिव ने अवगत कराया है कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसके लिए जरूरी है कि राजकीय कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर एवं निजी कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का शत प्रतिशत उपयोग करते हुए कोविड टीकाकरण का कवरेज बढ़ाया जाए ताकि संक्रमण की गति को अवरूद्ध किया जा सके। इस संदर्भ में सक्षम स्तर से अनुमोदन के पश्चात निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में सप्ताह में सोमवार से शनिवार तक राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो एवं हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित होगा। उन्होने अप्रैल माह में कोविड टीकाकरण गतिविधि सम्पन्न कराई जाए।

Leave a Comment