V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

सरकारी योजना के तहत आयोजित भव्य समारोह में वर-वधू बने जीवनसाथी

प्रतापगढ़।
जिले के राजकीय इंटर कॉलेज (GIC ग्राउंड) में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे वर–वधू जोड़ों ने सामूहिक रूप से विवाह कर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। पूरे आयोजन स्थल पर हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, सीडीओ दिव्या मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर इस समारोह को सादगी और सुव्यवस्था के साथ सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवविवाहितों को विवाह प्रमाणपत्र, उपहार सामग्री एवं सरकार द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता प्रदान की गई। सामूहिक विवाह योजना का लाभ मिलने से गरीब एवं वंचित परिवारों में खुशी की लहर देखी गई।
समारोह में शामिल परिजनों ने मुख्यमंत्री एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।