
कुंडा प्रतापगढ़। उधारी का पैसा वापस मांगने पर युवक को उसके ही साथी ने अपने साथियों संग मिलकर गोली मार दी गई। गोली युवक के दाएं पैर में लग गई। जिससे युवक घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी महेशगंज में भर्ती कराया है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के अन्नावा गांव के रहने वाले पिंटू सरोज (32वर्ष) पुत्र रामदेव सरोज ने बाघराय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले अपने मित्र मोनू सरोज को 5 हजार रुपया 5 मार्च 2024 को फोन पे के माध्यम से उधार दिया। पिंटू सरोज लगातार अपने साथी से लगातार अपना उधारी का पैसा मांग रहा था। गुरुवार को मोनू ने अन्नावा गांव में कार से अपने साथियों संग आकर पिंटू को पैसा देने के लिए बुलाया तो पिंटू अन्नावा गांव में बिहार एवं हीरागंज रोड पर आ गया। जहां पिंटू को देखते ही मोनू ने अपने साथियों संग उस पर हमला कर दिया और उस पर गोली चलाने लगा। गोली चलता देखकर पिंटू भागने लगा। जिससे एक गोली उसके पैर में लग गई और गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एसओ महेशगंज ने घायल पिंटू को इलाज के लिए सीएचसी महेशगंज में भर्ती बनाया। जहां घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गोली पैर में लगते हुए बाहर निकल गई है।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।




उत्तरप्रदेश








शेयर करें


































































