V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के युवा-मंच का होली-मिलन समारोह सम्पन्न

प्रतापगढ़ । जनपद की अग्रणी समाजसेवी संस्था जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा गठित युवा-मंच के सदस्यों ने कटरा मेदनीगंज बाजार में स्थानीय सागर सिंह, सूरज गुप्ता व शुभम जायसवाल के संयोजन में एक भव्य होली-मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता युवा-मंच के संयोजक श्री नीरज अग्रहरि ने की। समारोह का आरम्भ परस्पर अनौपचारिक परिचय से हुआ। तत्पश्चात नीरज अग्रहरि ने युवा-मंच के गठन के उद्देश्य तथा कार्य-योजना पर प्रकाश डाला। जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट की संस्थापक व अध्यक्ष डॉ शिवानी मातनहेलिया के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने की अपील करते हुए सभा को सर्वश्री महेश मौर्या, अतुल पाण्डेय, सागर गुप्ता, विनय मिश्रा, सागर सिंह, शुभम जायसवाल आदि अनेक युवाओं ने संबोधित किया। सभा के अंत में सभी उपस्थित युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली के पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सामूहिक रूप से सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि होली के दिन पूरी सुचिता व सभ्यता के साथ पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए पूर्णतः नशामुक्त होली मनाएंगे। होली मिलन समारोह में प्रतापगढ़ के अनेक क्षेत्रों से आये हुए युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में वेदांश पांडेय, अभिषेक राय, अम्बुज चक्रवर्ती, अमन जायसवाल, आदर्श पाण्डेय आदि का योगदान रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ । जनपद की अग्रणी समाजसेवी संस्था जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा गठित युवा-मंच के सदस्यों ने कटरा मेदनीगंज बाजार में स्थानीय सागर सिंह, सूरज गुप्ता व शुभम जायसवाल के संयोजन में एक भव्य होली-मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता युवा-मंच के संयोजक श्री नीरज अग्रहरि ने की। समारोह का आरम्भ परस्पर अनौपचारिक परिचय से हुआ। तत्पश्चात नीरज अग्रहरि ने युवा-मंच के गठन के उद्देश्य तथा कार्य-योजना पर प्रकाश डाला। जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट की संस्थापक व अध्यक्ष डॉ शिवानी मातनहेलिया के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने की अपील करते हुए सभा को सर्वश्री महेश मौर्या, अतुल पाण्डेय, सागर गुप्ता, विनय मिश्रा, सागर सिंह, शुभम जायसवाल आदि अनेक युवाओं ने संबोधित किया। सभा के अंत में सभी उपस्थित युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली के पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा सामूहिक रूप से सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि होली के दिन पूरी सुचिता व सभ्यता के साथ पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए पूर्णतः नशामुक्त होली मनाएंगे। होली मिलन समारोह में प्रतापगढ़ के अनेक क्षेत्रों से आये हुए युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में वेदांश पांडेय, अभिषेक राय, अम्बुज चक्रवर्ती, अमन जायसवाल, आदर्श पाण्डेय आदि का योगदान रहा।

Leave a Comment