Logo

विशेष जाति और धर्म के लोगों पर ही चल रहा योगी का बुलडोजर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानन्द पाठक ने प्रदेश की योगी सरकार पर बोला जमकर हमला ।
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव तथा प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रतापगढ़ विवेकानन्द पाठक ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। योगी सरकार का बुलडोजर विशेष जाति और धर्म के अपराधियों पर चल रहा है जबकि सजातीय और पार्टी के अपराधियों के खिलाफ वह पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं।श्री पाठक आज यहां जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वाराणसी की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2 नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा  गन पॉइंट पर नग्न वीडियो बनाने के साथ ही दुष्कर्म किया गया। यह सभी दरिंदे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पहचान होने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने के बजाय उन्हें चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश भेज दिया गया। वोट खराब होने के डर से दो महीने बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने घटना के अगले दिन ही बता दिया था कि इसमें भाजपा के लोगों का हाथ है। सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान कर ली गई थी पीड़िता ने भी उन्हें पहचान लिया था। मगर दो महीने बीत जाने के बाद भी उनमें से किसी के खिलाफ योगी का बुलडोजर नहीं चला। ऐसा शायद इसलिए है कि वे तीनों ही आरोपी भाजपा के कार्यकर्ता हैं।इसी तरह एक और घटना का उदाहरण देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर निवासी विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा कथित मुठभेड़ में मार दिया गया l यह बात आईने की तरह साफ है कि गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विनोद उपाध्याय पर शिकंजा बढ़ता गया और क् उन पर इनाम की धन राशि भी मामले को गंभीर दिखाने के लिए बढ़ाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुठभेड़ व्यक्तिगत कुंठा और राजनैतिक विद्वेष से प्रेरित है और योगी सरकार का एक जाति विशेष विरोधी चेहरे को उजागर करती है l कांग्रेस पार्टी चाहती है कि इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के कई सजातीय लोगों के नाम गिनाते हुए (जिनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं) पूछा कि इनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष इरफान अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वी.के.सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, रामरतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, अश्वनी उपाध्याय, संजय, इश्तियाक आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर श्री पाठक का जोरदार स्वागत किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.