प्रतापगढ़। निःसंदेह रूप से प्रतापगढ़ तमाम उन बुनियादी चीजों से वंचित रहा, जिसकी आवश्यकता हर व्यक्ति को होती है। अगर हम किसानों की बात करें,आंवला यहां का प्रमुख उत्पादन है। यहां के किसान काफी मात्रा में आंवला पैदा करते हैं,किंतु उनका न्यूनतम रेट तय न होने के कारण उन्हें अपने मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। यह बातें सोमवार को चिलबिला के रंजीत पुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रभारी डॉ० एसपी सिंह पटेल ने कही। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे पता चला है कि किसान परेशान होकर आंवला के पेड़ों को काट रहे हैं। खुले जानवरों के कारण किसान की फसलें चर जाया करती हैं । इतनी बेहद सर्दी में किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा करने के लिए खेतों में सोना पड़ रहा है,जो चिंताजनक है। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि विकास के नाम पर प्रतापगढ़ जनपद काफी पीछे है। बुनियादी ढांचे की बेहद जरूरत है, यहां पर अच्छी सड़कें, विद्यालय,अस्पताल व सीवर लाइन, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने शहर में हो रहे जल भराव की समस्या को भी पत्रकारों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भर्तियां ना निकलने से युवा पीढ़ी बेरोजगारी का दंश झेल रही हैं। बेरोजगारी के कारण यहाँ के लोग अन्य जगहों पर पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोपित किया कि बुनियादी ढांचा कमजोर हो चुका है यहां का मेडिकल कॉलेज केवल नाम मात्र का मेडिकल कॉलेज है,क्योंकि यहां पर विभिन्न जांच की मशीनों व अच्छे चिकित्सकों का अभाव है। उन्होंने कहा कि दिखावा करने से कोई लाभ नहीं,आम जनता की ज़रूरतें होती हैं,बेहतर अस्पताल,बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं,बेहतर विद्यालय एवं सड़कें। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट का प्रतापगढ़ में कुल व्यवसाय का पचास प्रतिशत था जो घटकर नगण्य हो गया है, इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है, जिससे जनपद के लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि मैं नहीं कहता कि काम नहीं किया जा रहा है, पता नहीं कौन से कारण हैं कि प्रतापगढ़ जनपद में जनता के जरूरत की चीजें बहुत पिछले पायदान पर हैं। हम इसे बेहतर विकास का नाम नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि मैं काम करने में विश्वास करता हूँ। उन्होंने कहा कि सरकार को मंदिर मस्जिद बनवाने की जरूरत नहीं होती है यह काम सामाजिक लोगों का है। उन्होंने भाजपा को आडे-हाथो लेते हुए कहा कि धर्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इधर पत्रकारों द्वारा जाति के नाम पर राजनीति के सवाल पर गोल-गोल जवाब दिया गया।श्री सिंह ने कहा कि जनपद में काफी काम करने की जरुरत है। वर्ष 2002 से विधान परिषद सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया है,अब मैं आपके बीच में सपा की तरफ से प्रतापगढ़ की सेवा करने के लिए पूरे संकल्प के साथ तत्पर हूं।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें