V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बड़ी बहन को बंधक बनाकर छोटी बहन से किया दुष्कर्म पड़ोसी ने घर में घुसकर किया वारदात

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत एक गांव में शनिवार की रात पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। इसके बाद साथ सो रही बड़ी बहन को बंधक बना लिया। साथ ही छोटी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सगरासुंदरपुर के बगल स्थित एक गांव में शनिवार की रात दो बहने घर में एक साथ सो रही थी। रात में पड़ोस का एक युवक चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गया। इसके बाद उसने बड़ी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंसने के सथ ही उसका हाथ व पैर चारपाई से बांधकर बंधक बना लिया। साथ ही छोटी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की किसी से शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। उसकी धमकी से दोनो बहने भयभीत हो गई। परिजनों के आने पर घटना से अवगत कराया तो वे लोग सन्न रह गए। इसके बाद पीड़िता को साथ थाने पर ले जाकर पुलिस के नामजद तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत एक गांव में शनिवार की रात पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। इसके बाद साथ सो रही बड़ी बहन को बंधक बना लिया। साथ ही छोटी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सगरासुंदरपुर के बगल स्थित एक गांव में शनिवार की रात दो बहने घर में एक साथ सो रही थी। रात में पड़ोस का एक युवक चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गया। इसके बाद उसने बड़ी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंसने के सथ ही उसका हाथ व पैर चारपाई से बांधकर बंधक बना लिया। साथ ही छोटी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की किसी से शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। उसकी धमकी से दोनो बहने भयभीत हो गई। परिजनों के आने पर घटना से अवगत कराया तो वे लोग सन्न रह गए। इसके बाद पीड़िता को साथ थाने पर ले जाकर पुलिस के नामजद तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment