सागापट्टी गांव में सात दिवसीय संगीतमयी भागवत कथा का भव्य आयोजन….
कथा का रसपान कर धन्य हो रहे भक्तगण…
बीरापुर प्रतापगढ़ । पट्टी तहसील क्षेत्र के सागापट्टी गांव में रमेश तिवारी प्रधानाचार्य के आवास पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कथावाचक चंद्र प्रकाश शुक्ल जी महाराज महाराज ने मनोहारी कथा मे कहा कि जब जब पृथ्वी पर पाप अत्याचार बढा तब तब भगवान धर्म की रक्षा के लिए अवतरित हुए और दुष्टों का संहार किये। उन्होंने कृष्ण भगवान की मनोहारी कथा सुनाते हुए बताया कि मथुरा में कंस के अत्याचार से परेशान होकर धरती की करुण पुकार सुनकर भगवान ने कृष्ण के रूप में देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लिया। और धर्म व प्रजा की रक्षा करते हुए कंस का अंत किया। आज भी भक्ति के मार्ग पर चलने से जीवन सफल हो सकता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस कलयुग में भी भक्ति के मार्ग पर चलने भगवत भजन करने से जीवन को किनारा मिल सकता है।इस दौरान अजामिल, धुंधकारी, ध्रुव चरित्र,कृष्ण जन्म की मनोहारी कथा सुनकर भक्तगण भक्ति रस वर्षा में गोता लगाकर धन्य हो उठे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमेश प्रसाद तिवारी प्रधानाचार्य, सुधा तिवारी, मीरा तिवारी, रंजन त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद पांडेय, शुभम शुक्ला, चंद्रमौल तिवारी, आशुतोष तिवारी, मनीष तिवारी, संजय मिश्रा, राकेश, मनीष,नीरज, जिलेदार, दया शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































