V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आर्मी के नायक शहीद उमेश का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब

गांव के बाग में गमगीन माहौल में किया गया स सम्मान अंतिम संस्कार पिता ने दी मुखाग्नि
उमेश दुबे अमर रहे से गूंजा प्रजापतिपुर क्षेत्र
बीरापुर प्रतापगढ़  । रानीगंज तहसील क्षेत्र के प्रजापतिपुर मुंडा गांव निवासी कमलेश नारायण दुबे का एकलौता पुत्र उमेश कुमार दुबे आर्मी के मेडिकल कोर आगरा में नायक के पद पर तैनात था। बुधवार को ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर आगरा से वीर जवान का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से दोपहर में पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन को जन सैलाब उमर पड़ा। और उमेश कुमार दुबे अमर रहे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सेना के वाहन से जवान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा ताबूत से जैसे ही तखत पर रखा गया जवान के पार्थिव शरीर से लिपटकर परिजन ऐसा रुदन मचाए की सभी की आंखें भर आई। लाल का पार्थिव शरीर आते ही माता-पिता दहाड़े मारकर रोने लगे और बेहोश हो गए। पत्नी भी पति के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर लिपट कर ऐसा रुदन मचाया कि माहौल गमगीन हो गया। और छोटी बहन प्राची ने भाई का पार्थिव शरीर से लिपटकर दहाड़े मारकर रोने लगी जवान के शहीद होने से जहां पर परिजनों में कोहराम मचा रहा वहीं पर पूरे गांव में मातम का माहौल छाया रहा। और अंतिम दर्शन को भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। जवान के पार्थिव शरीर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  सतपाल अंतिल, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, चौकी प्रभारी जामताली अवनीश सिंह, थाना अध्यक्ष दिलीपपुर,  सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, पूर्व प्रमुख श्यामू ओझा, पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान बबलू सिंह, प्रधान प्रमोद कुमार दुबे,प्रधान कमलेश दुबे, बीडीसी शिवनारायण सिंह, सुधाकर दत्त मिश्र, आर्मी और पुलिस के जवान, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए और परिजनों को ढाढस बधाया। सेना और पुलिस के जवानों ने शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी गयीं।और शहीद जवान के पार्थिव शरीर का गांव के बाग में ही स सम्मान चिता बनाकर जवान बेटे को पिता ने जब मुखाग्नि दी तो माहौल गमगीन हो गया।और सेना के शहीद नायक उमेश कुमार दुबे का स सम्मान अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हजारों लोग मौजूद रहे।