प्रतापगढ़ । गुरुवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शनिदेव धाम में धनवंतरी जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में औषधीय पौधों के तथा मोटे अनाजों के लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया लोगों को औषधि पौधों को बढ़ावा देने तथा मोटे अनाज का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाक्टर ममता सचान के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम को चरक सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने धनवंतरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों में सेहत का राज छिपा हुआ है । रसोई में काम करने वाली वही महिलाएं या रसोईया इसका लाभ उठा सकते हैं जिन्हें पता है कि किस बीमारी में अदरक का प्रयोग करना है और किस बीमारी में हल्दी का । उन्होंने कहा कि अजवाइन,दालचीनी, तेजपत्ता,काली मिर्च, जीरा आदि सभी रसोई में रखे जाने वाले खाद्य पदार्थ औषधि है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को सुपरफूड कहा जाता है इसमें पोषक तत्वों का भंडार छिपा है । इसको खाने से हृदय रोग,मधुमेह और कैंसर जैसे रोगों का जोखिम कम होता है तथा कब्ज व अपच से भी लोगों को निजात मिलती हैं । कार्यक्रम में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शनिदेव में तैनात फार्मासिस्ट शिखा पांडे ने कहा कि मोटे अनाज पौष्टिक आहार के साथ-साथ सुपाच्य और स्वादवर्धक होते हैं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से शनिदेव धाम के महंत मंगलाचरण मिश्र, बबलू मिश्रा, अमरनाथ पटेल ,प्रीति सीमा देवी, मुरारी ,रितेश सिंह अतुल त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे ।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

औषधीय पौधों और मोटे अनाज में छिपा है सेहत का राज- डाक्टर आशुतोष मिश्रा

प्रतापगढ़ । गुरुवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शनिदेव धाम में धनवंतरी जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में औषधीय पौधों के तथा मोटे अनाजों के लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया लोगों को औषधि पौधों को बढ़ावा देने तथा मोटे अनाज का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डाक्टर ममता सचान के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम को चरक सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने धनवंतरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों में सेहत का राज छिपा हुआ है । रसोई में काम करने वाली वही महिलाएं या रसोईया इसका लाभ उठा सकते हैं जिन्हें पता है कि किस बीमारी में अदरक का प्रयोग करना है और किस बीमारी में हल्दी का । उन्होंने कहा कि अजवाइन,दालचीनी, तेजपत्ता,काली मिर्च, जीरा आदि सभी रसोई में रखे जाने वाले खाद्य पदार्थ औषधि है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को सुपरफूड कहा जाता है इसमें पोषक तत्वों का भंडार छिपा है । इसको खाने से हृदय रोग,मधुमेह और कैंसर जैसे रोगों का जोखिम कम होता है तथा कब्ज व अपच से भी लोगों को निजात मिलती हैं । कार्यक्रम में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शनिदेव में तैनात फार्मासिस्ट शिखा पांडे ने कहा कि मोटे अनाज पौष्टिक आहार के साथ-साथ सुपाच्य और स्वादवर्धक होते हैं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से शनिदेव धाम के महंत मंगलाचरण मिश्र, बबलू मिश्रा, अमरनाथ पटेल ,प्रीति सीमा देवी, मुरारी ,रितेश सिंह अतुल त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें