V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डाक्टरों ने जरुरतमंद छात्रों संग बांटी दीपावली की खुशियां

उपहार में दिया बैग, जूते और मिठाई का डिब्बा
प्रतापगढ़। किसी की मदद करने की इच्छा सच्चे मन से होती है। मेडिकल कॉलेज डाक्टरों ने ज़रूरतमंद छात्रों के साथ कुछ ऐसा ही किया। उनके संग दीपावली त्योहार की खुशियां बांटी और उपहार में जूते, बैग और मिठाई का डिब्बा दिया। डाक्टरों को अपने बीच पाकर नौनिहाल खुशी से फूले नहीं समाए। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के तत्वाधान में नगर रीवर डेल पब्लिक स्कूल में दीपावली के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में डाक्टर सोने लाल पटेल स्वशासी मेडिकल कालेज के डाक्टर आकांक्षा सिंह, डाक्टर अंबर केसरवानी,दीपिका केसरवानी, डाक्टर अदभुत की टीम ने असहाय और जरुरतमंद छात्रों के साथ त्योहार की खुशियां समझा कर एक अनूठी मिसाल पेश की है। डाक्टरों द्वारा लाए गए केक को नन्हीं बच्चियों ने काटा। अपने हाथों से खिलाया। छात्रों को स्कूली बैग, जूते और दीपावली की मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक इमरान खान ने की। संचालन अश्वनी केसरवानी ने किया। कार्यक्रम में आए साहिल, शिवम, प्रिया, ओबी, अंतिमा, रिया,लाजू, अजय और आर्यन समेत चालीस छात्र छात्राओं को लाभ मिला।