V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संस्कार ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुतियों से हिन्दी के प्रति किया जागरूक

प्रतापगढ़। संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में हिंदी दिवस पर गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्र – छात्राओं ने हिंदी के प्रति जागरूक किया। शिक्षा के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल जरूरी है या नहीं विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें पक्ष और विपक्ष में पक्ष विजेता रहा। प्रकाश त्रिपाठी, संतोष पांडेय, क्षमा सिंह निर्णायक रहे। संयोजन सुधा सिंह व संचालन इशिका जायसवाल ने किया। कक्षा एक से 12 तक के छात्र – छात्राओं के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध प्रतियोगिता। विद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी की पुस्तकें मंगवाने के लिए संस्था प्रमुख को पत्र जैसे विषयों पर पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्र – छात्राओं ने हिंदी के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य समीना अख्तर ने हिंदी के महत्व को विस्तार से रखा। विभाग की प्रमुख संध्या शुक्ला ने कहा कि हिंदी ह्रदय की भाषा है। हिंदी आत्मीयता का बोध कराती है। अविनाश सिंह,जगदीश त्रिपाठी, प्रवीण मौर्य,गुंजन सिन्हा,दया पुष्पजीवी, विकास सिंह,अजय त्रिपाठी, विनोद मौर्य,शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।