शाइस्ता की हटवा और दिल्ली तो गुड्डू की अंतिम लोकेशन उड़ीसा मिली
प्रयागराज। मोस्ट वांटेड माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू यूपी पुलिस और एसटीएफ तलाशे नहीं मिल रहे हैं। यूपी एसटीएफ और पुलिस की टीमें कई शहर, राज्यों की खाक छानने के बाद भी लौटा आईं लेकिन अतीक की पत्नी का पता नहीं चल सका। पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम का सुराग अब तक नहीं है। गुड्डू मुस्लिम की अंतिम लोकेशन उड़ीसा में मिली थी। एक मीट कारोबारी ने उसे पनाह दी थी। एसटीएफ उड़ीसा तक पहुंची भी लेकिन गुड्डू बमबाज वहां से निकल गया। इसी तरह शाइस्ता की लास्ट लोकेशन पुलिस ने धूमनगंज थाने के हटवा गांव और पूरामुफ़्ती में मिली थी। कई गांवों में सर्च ऑपरेशन चले। घर-घर तलाशी हुई लेकिन शाइस्ता नहीं मिली। पूछताछ में क्लू मिला कि शाइस्ता दिल्ली पहुंच गई। पुलिस ने अतीक करीबियों के बीच जो अपने मुखबिर बनाए उन्होंने सुराग दिया कि शाइस्ता दिल्ली में कई वकीलों के संपर्क में है। पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची। दिल्ली के शाहीनबाग, ओखला में छापामारी चली लेकिन शाइस्ता का पता नहीं चल सका। 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड की गूंज हर जगह हुई थी। अतीक के शूटरों ने दुस्साहसिक वारदात कर सनसनी फैलाई। वर्ष 2007 में बसपा शासनकाल में अशरफ साढ़े तीन साल तक फरार रहा था। तब नोएडा से उसे यूपी एसटीएफ ने पकड़ा था।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































