पुलिस से चली घण्टों बहस के बाद अंतिम संस्कार को हुए राजी, घटना से पूरे गांव में तनाव
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के लेहडी गांव में युवक की मौत से नाराज परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके घर पर शव रखकर जमकर बवाल काटा है। परिजन आरोपियों के घर पर शव दफनाने की बात पर अड़े रहे और आरोपियों के घर के बाहर गड्ढा खोदकर शव दफनाने की तैयारी में जुटे रहे।सूचना पर पहुंचे एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र, थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर परिजनों को मनाने में लगे रहे।जिद पर अड़े परिजनों से पुलिस की बहस हो गयी। बाद में एसीपी ने मनाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया है। बता दे कि मेजा थाना क्षेत्र के लेहडी गांव का शुभम कुमार भारती (22) गांव के ही दोस्त नीरज कुशवाहा के साथ तकरीबन महीने भर पूर्व नासिक गया था जहां दोनों अंगूर के बागवान में काम कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि शुभम को नीरज व उसके भाई ने पैसे की विवाद में मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इसी से खुन्नस खाए परिजनों ने आरोपियों के घर पर शव रखकर जमकर बवाल काटते हुए, उन्हीं के घर पर शव दफनाने की बात पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र परिजनों को समझाते रहे लेकिन परिजन मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर पुलिस व परिजनों के बीच जमकर बहस भी हुई। एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व अनुसूचित जाति व राष्ट्रीय परिवार योजना का लाभ देने की बात पर परिजन मानने को तैयार हुए। भारी पुलिस बल के साथ शव का अंतिम संस्कार कोठरी गंगा घाट पर किया गया है। मृतक शुभम का शव सोमवार भोर गांव पहुंचा उसके बाद आरोपी घर छोड़कर भाग चुके थे।भोर से ही यहां हंगामा शुरू हो गया और गांव में तनाव व्याप्त है।मृतक को एक बच्ची है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































