सगरासुंदरपुर। शिक्षा चौपाल से बेसिक शिक्षा मे आमूल चूल परिवर्तन आया है। शिक्षण ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त हुई है। वही बच्चों की अच्छी शिक्षा के साथ उनके खान पान व उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने का पूरा प्रयास भी किया जा रहा है। उक्त बातें कम्पोजिट विद्यालय तारापुर मे आयोजित शिक्षा चौपाल के दौरान मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने कही । अभिभावकों को अपने बच्चों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए उनका दाखिला बेसिक के स्कूलों में करवाये उन्हें रोज स्कूल भेजे। सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया जाना है। इन चौपालों का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों का उन्मुखीकरण है। इस आयोजित चौपाल में अभिभावक गण भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधान बिमलेस सिंह, छोटेलाल शुक्ल,एन पी आर सी गिरजानन्द कनौजिया ,ए आर पी राजीव पाण्डेय, राजेश वर्मा,उदयराज पाण्डेय, गौरव कुमार, नेहा मिश्रा, प्रधानाधिपिका उर्मिला शुक्ला,प्रबन्धसमिति अध्यक्ष निराला मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































