17 सितंबर को होगा सुलेम सरायं का प्राचीन दधिकांदो मेला
प्रयागराज। सुलेम सरायं दधिकांदो मेला कमेटी की एक आवश्यक बैठक सुलेम सरायं स्थित ठाकुर द्वारा में निवर्तमान अध्यक्ष धर्मचंद जयसवाल व महामंत्री गुलशन अरोरा की अध्यक्षता में सपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से शुभकार साहू विक्की को दधिकांदो मेला कमेटी का अध्यक्ष व मानव अरोरा को महामंत्री चुना गया। महामंत्री मानव अरोरा ने बताया इस वर्ष भी दधिकांदो मेला पूर्व की भांति पूरी दिव्यता व भव्यता के साथ 17 सितंबर दिन रविवार को होना सुनिश्चित हुआ है। साथ ही 07 सितंबर को जन्माष्टमी के बाद पड़ने वाले भगवान कृष्ण की छठी के अवसर पर भगवान कृष्ण बलदाऊ का मुकट पूजन भी पूरी भव्यता के साथ किया जाएगा। बैठक में ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में ताला बंदी के संदर्भ में रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर व कमान्डेंट अधिकारी सब एरिया को ज्ञापन सौंप कर ताला खोलने आग्रह किया गया। जिसे जल्दी ही दधिकांदो मेला को सकुशल रूप से क्रियान्वित किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप में दिनेश केसरवानी, पार्षद शिव कुमार, पार्षद सुनील केसरवानी, तारिक सईद अज्जू, राजकुमार केसरवानी, अतुल केसरवानी, नरेंद्र खेड़ा, वीरेन्द्र केसरवानी, ज्ञान केसरवानी, धर्मेंद्र सिंह, अनिल चौरसिया, अंकुर रस्तोगी, गौरव साहू समेत क्षेत्रीय व्यापारीगण व सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































