प्रयागराज। जिला रोजगार सृजन केंद्र स्वास्तिक भवन जार्जटाउन में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान मे स्वावलंबी भारत अभियान के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम “विश्व उद्यमिता दिवस ” भाजपा नेता एवं उद्योगपति विदुप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इस अवसर परअतिथियों का स्वागत पूर्व कालिक स्वावलंबी भारत अभियान काशी प्रान्त अनिल कुमार सिंह ने किया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र के संजय ने उद्यमियों एवं उद्योग के लिए सरकारी अनुदान एवं प्रशिक्षण के बारे मे बताया। इन्होंने विश्वकर्मा सम्मान योजना पर विशेष प्रकाश डाला। सहायक निदेशक एम एस एम ई के प्रेमकुमार ने कहा कि मंत्रालय उद्योग की सोच के लिए भी अनुदान देती है और हमारा विभाग कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण भी देती है। इन्होंने बताया कि उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक लोन के लिए उपायुक्त के अध्यक्षता में समिति समस्याओं को निस्तारित करती है। काशी प्रान्त के सह संयोजक डाॅ अरुण कुमार त्रिपाठी ने स्वावलंबन, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जुड़े विषयों को बहुत ही सरल ढंग से समझाया पूर्व विधायक एवं जिला समन्वयक सोनभद्र तीर्थ राज ने स्वदेशी अपनाने का मंत्र देते हुए कहा कि भविष्य के भारत को नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्रुप अग्रहरी ने कुटीर एवं लघु उद्योग के विकास पर जोर देकर कहा कि अपने आसपास के क्षेत्रों मे बने उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा ईस्तेमाल करना चाहिए इन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढना चाहिए। रोजगार कोई छोटा – बडा नहीं होता प्रारम्भ करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन प्रान्त समन्वय डाॅ अखिलेश त्रिपाठी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला सह समन्वय एवं प्रभारी जिला रोजगार सृजन केंद्र राकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में विजय गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, सतेन्द्र मिश्रा, हरिशरण सिंह, मनीष गुप्ता, अनिकेत जायसवाल सहित स्वदेशी जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































