सुरक्षा का रहा कड़ा इंतजाम, चेयरमैन शोएब अंसारी ने कांवड़ियों को कराया जलपान
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। बजरंग दल के नेतृत्व में नागपंचमी पर हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने जुलूस निकाला। इसमें बडी संख्या में आम लोग भी सम्मिलित थे। कड़ी सुरक्षा के बीच चौहान के पूरा से निकला जुलूस जैसे ही कस्बे में दाखिल हुआ, चेयरमैन शोएब अंसारी ने यात्रा का स्वागत करते हुए जलपान कराया। कांवड़ियों का जत्था सदर बाजार, चुनौटा कुंआ होते जब मॉडल स्कूल के पास पहुंचा तो ग्राम प्रधान तीरथ यादव ने फूलों की वर्षा करते हुए जलपान कराया। कांवररियों का जुलूस थाना पडाव, चौराहे पर पहुंचने पर किन्नर गुरु महामंडेलश्वर, किन्नर मुसकान मऊआइमा गद्दी की मालकिन ने डेढ कुंतल लडडू वितरित कर स्वागत किया। सुल्तानपुर खास, मरखामऊ होते यात्रा जब बागेश्वरनाथ धाम पर पहुंची तो कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक पूर्व ब्लॉक प्रमुख मऊआइमा व योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मौर्य ने प्रशासन के सभी सदस्यों, कांवड़ियों समेत अन्य आगंतुकों का धन्यवाद दिया। संरक्षक खंड कार्यवाह दिनेश कुमार मौर्य ने यात्रा में शामिल लोगों का आभार प्रकट किया। प्रशासन की ओर से एसीपी फूलपुर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर मऊआइमा वीरेन्द्र कुमार कुशवाहा समेत कई थानों की फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। इस मौके पर सम्राट अमन मौर्य, ग्राम प्रधान चंदसेन यादव, ग्राम प्रधान लाल बहादुर पटेल,प्रमोद यादव, ऋषि प्रजापति, रोहित राकेश कुमार मौर्य, आंसु आशीष, सोनू मौर्य, आदर्श केसरवानी, अक्षत जयसवाल, आशीष मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, शुभम हेला, आकाश कुमार हिंदू, सुशील केसरवानी, अशोक केसरवानी आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































