राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ में संपन्न हुआ, समापन सत्र को संबोधित करते हुए उप शिक्षा निदेशक अशोक सिंह ने सभी शिक्षकों को रोचक तथ्यों एवं नवाचार के साथ शिक्षा को जीवन से जोड़ते हुए शिक्षण करने हेतु प्रेरित किया इस प्रशिक्षण में जनपद के राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषय के कुल 119 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया यह प्रशिक्षण निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निर्देशानुसार कराया जा रहा है इस प्रशिक्षण का माड्यूल राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज द्वारा प्रेषित किया गया है प्रशिक्षण के द्वारा शिक्षकों का लगातार क्षमता संवर्धन का प्रयास किया जा रहा है जिससे माध्यमिक शिक्षा में भी गुणात्मक सुधार किया जा सके गणित विषय में संदर्भ दाता के रूप में कृष्ण देव और विकास कुमार शुक्ला प्रवक्ता तथा अंग्रेजी विषय में पवन कुमार तिवारी, प्रवीण सिंह श्री मती ऊष्मा देवी तथा विज्ञान विषय में अनिल निलय और ऋचा श्रीवास्तव ने संदर्भदाता के रूप में कार्य किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी विजय कुमार, अनूप यादव, शिक्षा यादव तथा नोडल प्रभारी फिरोज खान, जितेंद्र यादव सहित सभी डायट संकाय सदस्य उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता डॉ.दुर्गेश कुमार और डॉ.सतीश चंद्र तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें