V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मनकामेश्वर धाम लालापुर में सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ा जनसैलाब

लालापुर (प्रयागराज)।  सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ जाती है। वैसे तो भोलेनाथ शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना और व्रत करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सावन सोमवार का महत्व
महादेव की पूजा के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में सावन में पड़ने वाले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत रखता है और भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। प्रयागराज से लगभग 45 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम छोर पर लालापुर  गांव के पहाड़ पर विराजमान भगवान भूतेश का शिवलिंग अद्वितीय है । पहाड़ के पश्चिम दिशा में यमुना नदी के किनारे से विराजमान भगवान भूतेश का शिवलिंग अत्यंत रमणीय एवं सुंदर है। लोगों का मानना है कि इसका लेख शिव पुराण में भी किया गया है। कहा जाता है कि जो भक्त भगवान भोलेनाथ के स्थान पर आकर अपनी मनोकामना रखता है, वह जरूर पूर्ण होती है। सावन माह के तीसरे सोमवार को प्रयागराज, चित्रकूट, कौशाम्बी, रीवा  सहित कई जिले के शिव भक्तों ने मनकामेश्वर धाम में सुबह 04 बजे से ही बोलबम का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया।इस दौरान ग्राम प्रधान लालापुर शंकरलाल पाण्डेय के साथ थानाध्यक्ष लालापुर अजय मिश्रा ने कड़ी सुरक्षा के बीच शिव भक्तों का जलाभिषेक कराया।

Leave a Comment