नए थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार
कोराव(प्रयागराज)। थाना प्रभारी कोरांव धीरेंद्र सिंह का तबादला जनपद में हो जाने के बाद खीरी थाने से उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को थाना अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करने के बाद प्रेस प्रतिनिधि से वार्ता के दौरान कहा कि पीड़ितों का दुख दर्द सुनना और अपराधों में नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा प्रयास होगा कि कोई भी फरियादी दुखी न रहे। विनोद कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलाफ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। चार्ज लेने के बाद सभी स्टॉफ कर्मियों से वार्ता की। और समुचित दिशा निर्देश भी दिए।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































