V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पेड़ पर लटकते हुए मिली साधु की लाश, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

लोकमित्र ब्यूरो
सोरांव (प्रयागराज)। सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित एक बाग में शुक्रवार भोर में एक साधु की लाश पेड़ पर लटकते हुए मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु के शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने साधु के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पेड़ पर लटक रहे शव के नीचे कुछ शराब की बोतल भी पड़ी थी। पुलिस साधु के हत्या और आत्महत्या के बीच की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की बात कह रही है। उक्त गांव निवासी कालीचरण ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार भोर में वह अपने बाग की ओर गया था। इसी बीच उसने एक अधेड़ का शव पेड़ पर लटकते हुए देखा। शव की गर्दन में गमछा बंधा हुआ था। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची बड़गांव चौकी की पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की। देखने में प्रथम दृष्टया शव किसी साधु का लग रहा था। आसपास के लोगों ने उसके साथ आसपास के लोगों द्वारा उसकी शिनाख्त नहीं होने हो पाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार शव के पास नीचे जमीन पर शराब की बोतल पड़ी थी। साधु ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इंस्पेक्टर सोरांव अशोक कुमार ने बताया की अधेड़ युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment