V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बेल्हा चन्द्र का लोकार्पण

प्रतापगढ़ | शारदा संगीत महाविद्यालय के सभागार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के अध्यक्ष भदंत शांति मित्र द्वारा हिंदी दैनिक बेल्हा चन्द्र का लोकार्पण करने के साथ कहा गया कि उत्कृष्ट नैतिक मूल्यों पर रहते हुए जिस प्रकार गिरीश चन्द्र ओझा द्वारा समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह किया जा रहा है वह प्रशंसनीय एवं सराहनीय है | उक्त अवसर पर समारोह के अध्यक्ष डा० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ द्वारा सृजना साहित्यिक संस्था की ओर से हिंदी दैनिक बेल्हा चन्द्र के प्रधान संपादक गिरीश चन्द्र ओझा को सारस्वत अभिनन्दन सहित सम्मान पत्र से मुख्य अतिथि के कर-कमलों से विभूषित कराया गया | हिंदी दैनिक बेल्हा चन्द्र की ओर से समारोह के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता राधे कृष्ण त्रिपाठी तथा समारोह की आयोजक अधिवक्ता एवं कवियित्री रीतिका मौर्य ‘रीतू’ का सारस्वत अभिनन्दन सहित सम्मान किया गया |  शारदा संगीत महाविद्यालय की प्राचार्य बीना श्रीवास्तव द्वारा सभी का स्वागत किया गया | समारोह के अध्यक्ष डा० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ द्वारा हिंदी दैनिक बेल्हा चन्द्र के प्रकाशन पर संपादक गिरीश चन्द्र ओझा की प्रशंसा की गयी |
उक्त अवसर पर लीलावती सरोज, राकेश कुमार कनौजिया, आनन्द मोहन ओझा, राजीव कुमार आर्य, संतोष कुमार ओझा, कमलेश कुमारी तिवारी, कमलेश सिंह, अशोक कुमार शर्मा, जय प्रताप सिंह, राम नवाज दूबे, जगदीश श्रीवास्तव, राजेन्द्र दीनबन्धु, कंचन मौर्य एवं सुनील दूबे आदि उपस्थित रहे | कार्यक्रम के अंत में बेल्हा चन्द्र के संपादक गिरीश चन्द्र ओझा द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया |

Leave a Comment