शीघ्र समाधान न होने पर जिम्मेदारो की खुलेगी पोल
नैनी(प्रयागराज)। अवंतिका विकास समिति की एक आपात बैठक महिला मंडल की संयोजिका मीना जायसवाल के आवास पर मंगलवार को सम्पन्न हुयी जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पेयजल आपूर्ति मे लोगों को दोहरे भार की मार झेलने तथा जलकल विभाग की घोर लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया गया। लोगों का आरोप है कि पानी की टंकी छमता के अनुरूप भरी नही जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार प्रेशर नही खोलने से पानी सड़क के पाइप तक ही पहुच पाता है। लोग मजबूरन मोटर पम्प चलाकर बिजली खर्च करते है, फिर भी काफी प्रयास के बाद घरो मे देर से पानी पहुच पाता है। ऐसे मे लोगों को जलकर के साथ बढ़े बिजली बिल का भी भार उठाना पड़ता है जो न्याय संगत नही है। लोगों का यह भी आरोप है कि कभी-कभी गन्दा व बदबूदार पानी आता है। ऐसे मे यदि शीघ्र नही हुआ समुचित समाधान, तो जिम्मेदारो की खुलेगी पोल।समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह ने कहाकि गत दिनों नगर निगम व जलकल विभाग को समस्याओं के सम्बन्ध मे दिये गये ज्ञापनों पर कार्यवाही की समीक्षा हेतु शीघ्र ही कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक मे सर्वश्री गजेन्द्र प्रताप सिंह, बद्री प्रसाद मिश्र, कन्हैया लाल (गुड्डू), संजीव गुप्ता, विजय राठौर, मीना जायसवाल, नमिता त्रिपाठी, मोनिका जायसवाल, विन्दू राठौर, पूर्णिमा यादव आदि उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































