V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

बाइक सवार को अराजकतत्वों ने मारी गोली, रेफर

घायल संजीव और उसके साथी ने भाग रहे हमलावरों में से एक को दौड़कर पकड़ा
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। स्थानीय थाना के गिरधरपुर गोड़वा निवासी संजीव कुमार पाण्डेय पुत्र राजबहादुर पांडेय को मंगलवार देर शाम लगभग छह बजे मौर्या बालू वाले होलागढ़ के पास तीन अराजकों  ने गोली मार कर घायल कर दिया। गोली पैर में लगी है। सीएचसी के डाक्टर मया शंकर पाण्डेय ने संजीव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि संजीव और गांव के ही धीरज पांडेय एक ही बाइक से होलागढ़ बाजार जा रहे थे। यह लोग मौर्या बालू वाले के पास खड़े होकर बात करने लगे  कि इतने में पास खड़े तीन लोगों में से किसी ने गोली चला दी। गोली संजीव के पैर में लगी। घटना अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी हमलावर बाइक से भागने लगे। मगर घायल संजीव व साथ रहे धीरज ने उनमें से पीछे बैठे एक युवक को पकड़ कर नीचे घसीट लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजीव को इलाज के लिए ले गई मगर सीएचसी से उनको जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। उधर पिटाई से घायल आरोपी को भी पुलिस अस्पताल ले गई लेकिन उसका नाम नहीं पता चल सका। जानकारी के मुताबिक संजीव ने अपनी मां को पिछला ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ाया था। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। चर्चा है कि आज की घटना चुनाव से ही जुड़ी हो सकती है।

Leave a Comment