लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर ( प्रयागराज)। बहरिया थाना क्षेत्र के धमौर गांव निवासिनी और फूलपुर तहसील में पैक्ट्रिस कर रही महिला अधिवक्ता को बहरिया थाने पहुंच कर पीड़ित की पैरवी करना महंगा पड़ा। पुलिस ने पीड़ित समेत महिला अधिवक्ता को शांतिभंग के आरोप में पाबंद कर दिया। जिसे लेकर अधिवक्ताओं में गहरा रोष ब्याप्त है। बताया जाता है कि महिला अधिवक्ता रेखा सिंह किसी पीड़ित की पैरवी में बहरिया थाने गई थी। आरोप है कि बहरिया पुलिस ने पीड़ित के अलावा महिला अधिवक्ता को भी पाबंद करते हुए 107/116 के अंतर्गत कार्यवाही कर दी। मामले की जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो सभी आक्रोषित हो गये। दूसरी तरफ संघर्ष समिति के शमीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि अभय शंकर के विरुद्ध लिखाया गया मुकदमा स्पंच होना यह हम सब की पहली जीत है। दूसरी जीत प्रेम शुक्ला का स्थानांतरण हम लोग करवा कर ही दम लेंगे। धर्मराज यादव, चंद्रभान यादव, फूल सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अर्चना मिश्रा महिला जिलाध्यक्ष किसान यूनियन, महेश गौतम, जुगेश कुमार, मोहम्मद शारिब, सौरभ यादव, राम अभिलाष पटेल, श्याम बाबू यादव, अतुल कुमार पटेल, अब्दुल्ला, अदनान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें