लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। पर्यावरण के जान कारों की मानें तो पौध लगाने और दान करने वालों को नरक नहीं मिलता।एक पौध लगाना एक पुत्र पैदा करने के बराबर है।पेड़ से जहां वायु प्रदूषण दूर होता है वहीं आक्सीजन भी मिलता है।तभी तो रविवार को नसीरपुर दरगाही निवासी एवं होलागढ़ के वरिष्ठ शिक्षक नेता शैलेन्द्र शुक्ल दीपक के ज्येष्ठ पुत्र अधिवक्ता उच्च न्यायालय आशुतोष शुक्ल के शुभ तिलकोत्सव/फलदान में 11 आम का बड़ा कलमी पौध दान किया गया।यह पौध कन्या के पिता ग्राम प्रधान आदित्य प्रसाद मिश्र ने दान किया। हलाकि फल दान में अन्य सामान भी स्वेच्छा से दिया गया।उधर शैलेन्द्र शुक्ल ने दूसरे दिन सभी पौध को घर के आस पास लगवा दिया। इसी बीच कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रधान घनश्याम शुक्ल, एबीएसए ओम प्रकाश मिश्र, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव,मण्डल मंत्री अनिल पांडेय,वरिष्ठ पत्रकार शिवा शंकर पाण्डेय,देवेन्द्र देव शुक्ल,नवल किशोर मिश्र, नागेन्द्र भूषण शुक्ल, सुरेन्द्र पांडेय, पेट्रोल पंप मालिक राजेश त्रिपाठी, राकेश यादव, प्रधान राम लाल पटेल,मुकेश शुक्ल,पवनेश त्रिपाठी, रमाकांत शुक्ल, रमा शंकर पाण्डेय, श्रीमती शीला देवी आदि को गोल्डन पटका देकर सम्मानित किया।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































