Logo

जलवायु संरक्षण से ही जीवन होगा सुरक्षित-अजय क्रांतिकारी

मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण सेना ने लोगों को किया जागरुक
प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथगंज में पर्यावरण जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का हुआ आयोजन,लोगों ने लिया जलवायु संरक्षण का संकल्प।
आज पर्यावरण सेना द्वारा मिशन लाइफ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथगंज में लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट के तहत पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में जलवायु संरक्षण जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए जागरुक किया गया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने हेतु अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा।तभी हम जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्या से मुकाबला कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि हम छोटी छोटी आदतों को पर्यावरण के अनुकूल बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना सराहनीय योगदान दे सकते हैं।अजय क्रांतिकारी ने लोगों को पर्यावरणीय स्वच्छता अपनाने के साथ ही पौधरोपण कर बड़े पेड़ों की सुरक्षा के लिए जागरुक किया।सभी लोगों ने जय प्रकृति जय जगत के नारे का उद्घोष कर जलवायु संरक्षण में अपना पर्यावरणीय योगदान देने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापिका रीना सरोज ने बच्चों को जल संरक्षण के साथ ही अपने जन्मदिन पर एक एक पौधा लगाते हुए उन्हें संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मान्धाता नमन कुमार तिवारी,आरती देवी,अच्छे लाल पटेल,रोशनी देवी,गुफरान,विनय कुमार एवं अरविंद कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.