0 कल्याणपुर पंचायत भवन में हुआ प्रशिक्षण, एडीपीआरओ ने गांव में रोजगार को दिया बल
होलागढ़ (प्रयागराज)। पंचायत भवन कल्याणपुर में ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय एस एल डब्लू एम के तहत 32 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया गया।बुधवार को प्रशिक्षण के समापन अवसर पर एडीपीआरओ बृजेश कुमार ने कहा कि गांव के अनुभवी लोगों को अब गाव में ही रोजगार दिया जाएगा। इन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं है।बता दें कि ब्लॉक के कई गावों के राज मिस्त्रियों को गांव में वर्मी कम्पोस्ट, नैड़फ, कचरा पात्र आदि बनाने को प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण 8 मई से 10 मई तक प्रतिदिन सुबह दस बजे से तीन बजे तक दिया गया।सभी को नास्ता,लंच आदि के साथ फील्ड में भी काम कराके दिखाया गया। प्रशिक्षण लेने वालों मे धीरज,विकर्ण,हरिश्चंद्र,महेश कुमार आदि के साथ कन्सल्टिंग मैनेजर धर्मेंद्र धनौडिया,ब्लाक कोआर्डिनेटर संजीत यादव, प्रधान पति रवीन्द्र कुमार राजा ,बच्चू लाल यादव और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रबी शंकर पांडेय, आदि रहे।बताया गया कि सभी मिस्त्रयो को बाद में प्रमाणपत्र और पांच सौ रूपया बतौर मानदेय दिया जाएगा। इसी बीच एडीपीआरओ बृजेश कुमार और एडीओ पंचायत प्रेम दास ने भोंदू बीर बाबा स्थल (नवीन परती) पर जिला स्तरीय प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट बनाने हेतु शिलान्यास भी किया। हलाकि प्रधानपति द्वारा गाव में सरकारी विकास कराने के नए नए आयाम की लोगों ने तारीफ की है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































