V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एंग्लो बंगाली की जीत में रविन्द्र का शतक

प्रयागराज। एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब ने मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 59 रन से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। विजेता टीम के रविन्द्र आनंद की आतिशी शतकीय ( 111 रन, 58 गेंद, सात चौके, दस छक्के ) पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई है।  गुरुवार को केपी मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब ने 39.4 ओवर में 263 रन ( रविन्द्र आनंद 111, धीरेन्द्र यादव 54, संकल्प त्रिपाठी 23, वीर प्रताप 13 रन, केशव मिश्रा 2/28, कुणाल मिश्रा 2/37, अक्षत पांडेय 2/49, सौम्य तिवारी 2/58,  राघवेंद्र राय 1/15 ) पर बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की टीम ने 36.1 ओवर में 204 रन ( सत्यम यादव 65, सौम्य तिवारी 30, लक्ष्य यादव 23, हर्षित तिवारी 19 रन, आदित्य यादव 3/19, कृष्णा यादव 2/26, मो. मुदस्सिर खान 2/41, मो. अनसी 1/37, उदय प्रताप सिंह 1/42 ) ही बना सकी। मैच में अनूप कुमार शर्मा व विपिन यादव ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।

Leave a Comment