V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आप ने झोंकी ताकत, कादिर ने मांगा समर्थन

प्रयागराज। आम आदमी पार्टी (आप) के महापौर पद के प्रत्याशी कादिर भाई जहां प्रचार अभियान के क्र्रम में घर घर जा रहे हैं वहीं पार्टी ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। यहां टीम बनाकर कर मोहल्ले में लोग न केवल प्रचार कर रहे हैं वहीं पार्टी की नीति और निगम में चुने जाने के बाद का प्लान भी बता रहे हैं। आप प्रत्याशी और व्यापारी नेता कादिर भाई अपने सिविल लाइंस स्थित कार्यालय से प्रचार के क्रम में समर्थकों के साथ निकले। कादिर भाई समर्थकों के साथ गऊघाट, सब्जी मंडी, फूलमंडी नैनी, अरैल, मोहब्बतगंज, चाका, कसाई मोहल्ला, इंदलपुर , बसवार, मलावां, सरदियां, झूंसी ,न्यायनगर, केशरिया, दामूपुर, उमरी, मरियाडीह, कटहौला, हरवारा आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर समर्थन मांगा। इस मौके पर कादिर ने कहा कि मेयर पद पर आप का आर्शीवाद मिला तो 24 घंटे के भीतर जनता से किये गये वादे पूरे किये जायेंगे। इस मौके पर डा० अल्ताफ, सर्वेश यादव, विनय पटेल, नितिन सिंह पटेल, आजमा, आलोक श्रीवास्तव, डा० जावेद, प्रशांत श्रीवास्तव, मो० अली जफर, पूमन सिंह, राम लखन चौरसिया, मो० आसिफ, कासिफ, आदिल  समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment