परेड ग्राउंड में सीएम के संभावित आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित
प्रयागराज। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में प्रयागराज में नगर निकाय और निगम के लिए चुनाव होना है। भाजपा समेत सभी प्रत्याशी इसे लेकर दिन रात पसीना बहा रही है। जनसंपर्क अभियान के साथ अब जन सभाओं का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में सीएम योगी भी पार्टी को जीत की संजीवनी देने प्रयागराज आयेंगे। माफिया राज के आतंक का अंत करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई जिससे हर जगह अमन-चैन कायम हुआ। भाजपा नगर निकाय चुनाव के संयोजक अवधेश गुप्ता बताते हैं कि प्रयागराज में चार दशकों से कायम अतीक के आतंक अंत कर भय मुक्त समाज का इतिहास बनाने वाली योगी सरकार की कार्यवाही निकाय चुनाव मे सबसे बड़ा मुद्दा है। अधिवक्ता उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की हत्या के बाद महज 48 दिन में जिस तरह अतीक अहमद के 44 साल के आतंक पर योगी सरकार ने आख़िरी कील ठोंकी उसे सम्पूर्ण देश ने देखा है। भाजपा माफियाओं पर प्रहार के साथ योगी सरकार में कुम्भ नगरी प्रयागराज में विकास की बयार को भी जन-जन में पहुंचाया है जिसमे अकेले स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 1220 करोड़ रूपये के विकास कार्य शामिल हैं।
नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 4 मई को प्रयागराज में वोट पड़ने हैं। नगर निगम प्रयागराज में पिछले बार भी भाजपा का ही मेयर रहा है और इस बार भी चुनावी माहौल पार्टी के पक्ष में नज़र आ रहा है। इस बार निगम की पार्षद की सभी 100 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जबकि मेयर के लिए एक आम पार्टी कार्यकर्ता उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी को पार्टी ने टिकट दिया है। इधर मेयर और निकाय के पार्टी प्रत्याशियों को जीत का मूल मन्त्र देने खुद प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज आ रहे हैं। भाजपा निकाय चुनाव के संयोजक अवधेश गुप्ता के मुताबिक़ शहर के परेड ग्राउंड में संगम किनारे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी प्रत्याशियों को जीत की संजीवनी देंगे। अवधेश गुप्ता के मुताबिक़ फिलहाल 30 अप्रैल को सीएम योगी का संभावित प्रस्तावित है जिसमे स्थितियों के मुताबिक़ थोड़ा बहुत परिवर्तन भी हो सकता है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































