V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संविदा कर्मियों ने मंत्री नंद गोपाल नंदी को सौंपा ज्ञापन

लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)।
झूंसी में सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही क्रमिक भूख हड़ताल का रविवार को 39 वा दिन जारी रहा। इस अवसर पर अंकित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष ने कहा की रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय मंत्री सत्यनारायण यादव, उमाशंकर मौर्य क्षेत्रीय मंत्री रोडवेज कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रवि सिंह, डॉ0 कमल उसरी जी, सीटू से अविनाश मिश्रा जिला अध्यक्ष समर्थन करते हुए शासन तक कर्मचारियों की आवाज उठाने के लिए एकत्रित रहे। शहर के विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी झूसी में आए थे। जहां पर समस्त कर्मचारियों ने जाकर अपना एक ज्ञापन दिया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्दी परिवहन मंत्री से बात करेंगे। समस्त कर्मचारियों की नजर अब बोर्ड की बैठक पर है। सिटी बस बोर्ड की बैठक माननीय मंडलायुक्त महोदय, नगर आयुक्त , आरटीओ, क्षेत्रीय प्रबंधक मीटिंग में समन्वय बनाकर समस्त संविदा कर्मचारियों को रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)।
झूंसी में सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही क्रमिक भूख हड़ताल का रविवार को 39 वा दिन जारी रहा। इस अवसर पर अंकित श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष ने कहा की रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय मंत्री सत्यनारायण यादव, उमाशंकर मौर्य क्षेत्रीय मंत्री रोडवेज कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रवि सिंह, डॉ0 कमल उसरी जी, सीटू से अविनाश मिश्रा जिला अध्यक्ष समर्थन करते हुए शासन तक कर्मचारियों की आवाज उठाने के लिए एकत्रित रहे। शहर के विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी झूसी में आए थे। जहां पर समस्त कर्मचारियों ने जाकर अपना एक ज्ञापन दिया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्दी परिवहन मंत्री से बात करेंगे। समस्त कर्मचारियों की नजर अब बोर्ड की बैठक पर है। सिटी बस बोर्ड की बैठक माननीय मंडलायुक्त महोदय, नगर आयुक्त , आरटीओ, क्षेत्रीय प्रबंधक मीटिंग में समन्वय बनाकर समस्त संविदा कर्मचारियों को रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment