V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

नैनी ( प्रयागराज )। नैनी थाना क्षेत्र के मझिगवां मडोका उपरहार गांव में रविवार की रात एक युवक ने कमरे के अंदर लगे पंखे के चुल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मझिगवां मडोका उपरहार गांव निवासी आकाश पटेल (21) वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश पटेल की शादी बीते 10 माह पूर्व नैनी थाना क्षेत्र स्थित ददरी नौगवा गांव निवासी सविता के साथ हुई थी। बताते हैं, कि पारिवारिक कलह के चलते इन दिनों सविता अपने मायके मैं रह रही थी। रविवार की रात आकाश पटेल ने कमरे के अंदर लगे पंखे के चुल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। फौरन घटना की सूचना इलाकाई पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। एक बातचीत में एग्रीकल्चर चौकी इंचार्ज विपिन पाल ने बताया, कि मृतक आकाश शराब पीने का आदी था। उसके इसी आदतों के चलते उसकी पत्नी सविता जनवरी महीने से अपने मायके चली गई थी। आकाश कई बार अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गया, परंतु ससुरालीजन उसकी पत्नी को विदा नहीं किए। फिलहाल पुलिस मामले में जांच- पड़ताल कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

नैनी ( प्रयागराज )। नैनी थाना क्षेत्र के मझिगवां मडोका उपरहार गांव में रविवार की रात एक युवक ने कमरे के अंदर लगे पंखे के चुल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मझिगवां मडोका उपरहार गांव निवासी आकाश पटेल (21) वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश पटेल की शादी बीते 10 माह पूर्व नैनी थाना क्षेत्र स्थित ददरी नौगवा गांव निवासी सविता के साथ हुई थी। बताते हैं, कि पारिवारिक कलह के चलते इन दिनों सविता अपने मायके मैं रह रही थी। रविवार की रात आकाश पटेल ने कमरे के अंदर लगे पंखे के चुल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। फौरन घटना की सूचना इलाकाई पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। एक बातचीत में एग्रीकल्चर चौकी इंचार्ज विपिन पाल ने बताया, कि मृतक आकाश शराब पीने का आदी था। उसके इसी आदतों के चलते उसकी पत्नी सविता जनवरी महीने से अपने मायके चली गई थी। आकाश कई बार अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गया, परंतु ससुरालीजन उसकी पत्नी को विदा नहीं किए। फिलहाल पुलिस मामले में जांच- पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment